उत्तर:
उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिशक्ति योजना शुरू की है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पढ़ने वाले छात्रों और सरकार द्वारा चुने गए किसी भी अन्य हितधारक को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इस योजना के तहत लाभार्थियों को उनके सशक्तिकरण के लिए डिवाइस के वितरण के साथ-साथ शैक्षिक व करियर संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
उत्तर:
स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास और उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा (डिप्लोमा), आईटीआई, उत्तर प्रदेश के सरकारी या निजी विश्वविद्यालयों/कॉलेजों/संस्थानों से चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययन करने वाले छात्र एवं अन्य हितधारक जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चुने गए हैं, इस योजना के लिए योग्य होंगे।
उत्तर:
हाँ, आप पात्र हैं। कोई भी छात्र जो शैक्षणिक सत्र 2021-22 में उत्तर प्रदेश में पढ़ रहा है, इस योजना के लिए पात्र हैं, चाहे उनका मूल राज्य या राष्ट्रीयता कुछ भी हो। अर्थात उक्त शैक्षणिक सत्र में उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले विभिन्न देशों के छात्र भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
उत्तर:
नहीं, आप पात्र नहीं हैं। यह योजना केवल शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए है।
उत्तर:
योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को किसी पोर्टल पर पंजीकरण या आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें उनके संबंधित कॉलेज/संस्थान/विश्वविद्यालय परिसर द्वारा एसएमएस/ईमेल/नोटिस/आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा।
उत्तर:
विश्वविद्यालय/बोर्ड/सोसाइटी/परिषद, कॉलेज/संस्थान, जिला प्रशासन स्तर पर नोडल अधिकारी, यूपीडेस्को और समय-समय पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत अन्य निकाय इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं एवं उपयोगकर्ताओं को पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराने की आवश्यकता नहीं है। सॉफ्टवेयर के अधिकृत उपयोगकर्ताओं द्वारा लॉगिन बनाया जाएगा जिसके पश्चात संबंधित उपयोगकर्ताओं को उनके लॉगिन विवरण उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
हालांकि, शैक्षिक व करियर संबंधी जानकारी बिना किसी लॉगिन या पंजीकरण के पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
उत्तर:
छात्रों का डाटा जमा करने के लिए पोर्टल पर छात्रों को कोई पंजीकरण नहीं करना है। डेटा संस्थान द्वारा अपने विश्वविद्यालयों के माध्यम से प्रदान किया जाना है। इसके लिए एक तकनीकी प्रक्रिया तैयार की गयी है। सभी विश्वविद्यालयों/कॉलेजों/संस्थानों और अन्य शैक्षिक निकायों को ईमेल/अधिसूचना/नोटिस/आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा।
उत्तर:
लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा ।
उत्तर:
छात्रों को सलाह है कि वे खुद को सूचित रखने के लिए डिजिशक्ति के आधिकारिक पोर्टल और अपने कॉलेज/संस्थान/विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। छात्र, अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित कॉलेज/संस्थान/विश्वविद्यालय परिसर से भी संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर:
अब तक (28 दिसंबर, 2021, शाम 5 बजे) विभिन्न संस्थानों/विश्वविद्यालयों द्वारा 37,08,713 छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है और हितधारकों द्वारा इस डेटा को निरंतर अपलोड भी किया जा रहा है। पहले चरण में यथा मार्च 2022 तक, सभी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों और 1 वर्ष अथवा उससे कम अवधि वाले पाठ्यक्रमों के छात्रों को उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद अन्य छात्रों को वितरण अगले चरण में पूर्ण किया जाएगा।
उत्तर:
इस योजना के लिए वर्तमान में तीन ओईएम (सैमसंग, एसर और लावा) डिवाइसों की आपूर्ति कर रहे हैं। उनकी संबंधित विशिष्टताएं इस प्रकार हैं:
उत्तर:
हम आपकी डिवाइस से कोई व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त नहीं करते हैं। आपकी डिवाइस के IMEI नंबर को आपके संस्थान इनरोलमेंट नंबर के साथ मैप किया गया है, जिसका उपयोग आपको DigiShakti Adhyayan App के माध्यम से शैक्षिक व करियर संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाएगा।
उत्तर:
नहीं, हम आपकी ब्राउज़र हिस्ट्री को ट्रैक नहीं करते हैं। निम्नलिखित व्यक्तिगत जानकारियों को स्पष्ट रूप से ट्रैक नहीं किया जाता है:
उत्तर:
डिवाइस के एंटरप्राइज़ परिनियोजन के लिए एमडीएम का प्रयोग किया गया है। यह सुनिश्चित करता है कि डिवाइस में एंटरप्राइज़ ग्रेड सुरक्षा सुविधाएँ उपलब्ध हैं एवं साथ ही यह डिवाइस को डेटा हानि, धोखाधड़ी से रोकता है और मैलवेयर को रोकता है। यदि डिवाइस चोरी हो जाती है तथा उपयोगकर्ता डिवाइस के चोरी की रिपोर्ट करता है तो एडमिन द्वारा रिमोट के माध्यम से डिवाइस को लॉक किया जा सकता है। एमडीएम, शैक्षिक सामग्री और करियर से संबंधित सामग्री को सीधे डिवाइस तक पहुंचाने में मदद करता है, जो उपयोगकर्ता को नवीनतम सरकारी नीतियों से अपडेट रहने में मदद करता है।
उत्तर:
कृपया नीचे दिए गए अपने संबंधित ओईएम के लिंक पर क्लिक करें तथा अपलोड की गई फाइल में प्रदान की गई प्रक्रिया का पालन करें। इससे आप यह जांच सकते हैं कि आपका डेटा कैसे संरक्षित किया जाता है एवं कौनसी डेटा नीतियां डिवाइस में लागू होती हैं।